कृषि रसायनों के उपयोग के लिए एक संक्षिप्त मार्गदर्शिका (गाइड) (A quick guide to using agricultural chemicals – Hindi)

यह गाइड रसायन उपयोगकर्ताओं को कृषि और पशु चिकित्सा रसायन उपयोग से जुड़े कानूनों की बुनियादी बातों को समझने में मदद करेगी। ये कानून लोगों की सुरक्षा और विक्टोरिया के कृषि उद्योग की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। ये कानून घरेलू बागवानी और घरेलू उत्पादों पर लागू नहीं होते हैं।

प्रत्येक विषय पर और अधिक जानकारी के लिए, एग्रीकल्चर विक्टोरिया (Agriculture Victoria) की वेबसाइट देखें या क्यूआर कोड स्कैन करें।

QR code linking to Agriculture Victoria's Chemicals page

प्रशिक्षण (ट्रेनिंग)

कृषि रसायनों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। रसायनों का सही तरीके से उपयोग न करने पर वे खतरनाक हो सकते हैं। जो लोग रसायनों के आसपास रहते हैं या उनका अक्सर उपयोग करते हैं, उन्हें अधिक खतरा होता है।

रसायनों का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को रसायन उपयोग कोर्स (पाठ्यक्रम) को पूरा करने के बारे में विचार करना चाहिए।

लाइसेंस और परमिट

कुछ जोखिम भरे रसायनों का उपयोग करने के लिए व्यक्ति के पास कृषि रसायन उपयोगकर्ता परमिट होना आवश्यक है। परमिट प्राप्त करने के लिए आपको पहले केमिकल ट्रेनिंग कोर्स (रसायन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) पास करना होगा।

यदि आप खेतों में कृषि रसायनों का उपयोग करके व्यवसाय चलाना चाहते/ती हैं, तो यह ज़रूरी है कि आपके पास कमर्शियल ऑपरेटर्स लाइसेंस (वाणिज्यिक संचालक लाइसेंस)हो।

कृषि रसायनों का छिड़काव करने के लिए विमान का उपयोग करने वाले व्यवसायों के लिए भी लाइसेंस उपलब्ध हैं, तथा उनके लिए कार्य करने वाले पायलटों के लिए भी लाइसेंस आवश्यक हैं।

lलाइसेंस और परमिट के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, क्यूआर कोड स्कैन करें।

QR code linking to Agriculture Victoria's Chemical licences and permits page

लेबल के विरुद्ध (ऑफ-लेबल) उपयोग

विक्टोरिया में, रसायन उपयोगकर्ता कुछ रसायनों का उपयोग लेबल पर दी गई जानकारी से भिन्न तरीके से कर सकते हैं। इस प्रकार के उपयोग के लिए कुछ शर्तें हैं। लेबल के विरुद्ध रसायनों के उपयोग के बारे में और अधिक जानकारी यहाँ मिल सकती है: लेबल के विरुद्ध (ऑफ-लेबल) रसायनों का उपयोग।.

लेबल के विरुद्ध रसायनों के उपयोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए, क्यूआर कोड स्कैन करें।

QR code linking to Agriculture Victoria's Off-label chemical use page

रिकॉर्ड रखना

सभी रसायनों के उपयोग का रिकॉर्ड उनके उपयोग के 48 घंटों के भीतर बनाना अनिवार्य है और इसे 2 वर्षों तक सुरक्षित रखना होगा।

रिकॉर्ड में निम्नलिखित जानकारी होनी आवश्यक है:

  • रासायनिक उत्पाद का व्यापारिक नाम
  • उपयोग की तिथि
  • रसायन की प्रयोग की जाने वाली मात्रा
  • जिस फसल/वस्तु पर रसायन का प्रयोग किया गया था
  • रसायन उपयोगकर्ता का नाम
  • रसायन के उपयोग का स्थान
  • प्रयोग के दौरान हवा की गति और दिशा

रिकॉर्ड रखने के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, क्यूआर कोड स्कैन करें।

QR code linking to Agriculture Victoria's Keeping records of chemical use page

Page last updated: 29 Jul 2026