क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई (फल मक्षिका) का प्रबंधन। हिंदी में जानकारी (Managing Queensland fruit fly, Hindi)

हिंदी में जानकारी डाउनलोड करें: क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई (फल मक्षिका) का प्रबंधनरी (PDF - 794.5 KB)

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई विक्टोरिया में पाई जाती है और कई फलों और सब्जियों पर हमला करती है। यह तथ्य पत्रक आपको अपने बगीचे में क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई की तलाश करने और फलों और सब्जियों को नुकसान से बचाने में मदद करेगा।

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई कैसी दिखती है?

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई के जीवन में चार चरण होते हैं। मौसम की समुचित स्थिति में (यानि 26 डिग्री सेल्सियस) में फ्लाई (मक्खी) 30 दिनों में अंडे से वयस्क में बदल सकती है।

अंडा

इल्ली

प्यूपा

वयस्क

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई को वसंत, गर्मी और जाड़े के मौसम में बगीचों में देखा जा सकता है।

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई के लिए घर में उगने वाले सामान्य मेजबान

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई विभिन्न फलों और सब्जियों के अंदर अंडे देती है - इन्हें 'मेजबान' कहा जाता है। सामान्य रूप से उगने वाले कुछ उदाहरण नीचे दिखाए गए हैं।

सेब, खुबानी, एवोकैडो, शिमला मिर्च, मिर्च, कमक्वेट, बैंगन, अंजीर, अंगूर, नींबू, चूना, लोकेट, अमृत, संतरा, पैशनफ्रूट, आड़ू, नाशपाती, ख़ुरमा, बेर, अनार, कांटेदार नाशपाती, क्विंस, स्ट्रॉबेरी, टमाटर

मेजबानों की पूरी सूची वेबसाइटQueensland fruit fly पर उपलब्ध है।

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई (फल मक्षिका) का प्रबंधन

1. पहले क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई की उपस्थिति के लिए देखें

जाल: अपने बगीचे में क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई की उपस्थिति की जाँच करने के लिए क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई जाल लगाएँ। पास के छायादार, सदाबहार पेड़ में लगभग 1.5 मीटर की ऊँचाई पर जाल को लटकाएँ। वसंत की शुरुआत में यह करें और सर्दियों तक जारी रखें।

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई को आकर्षित करके पकड़ने के लिए कई अलग-अलग तरह के जाल उपलब्ध हैं। ये जाल आपके बगीचे के लिए अच्छा काम करने वाले अन्य कीटों को भी आकर्षित करके उन्हें फंसा सकते हैं, इसलिए अपने पेड़ों या पौधों पर किसी भी कीटनाशक का उपयोग करने से पहले इस बात की जाँच कर लें कि क्या आपने वहाँ क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई को पकड़ा है।

2. नियंत्रण विधियाँ

यदि आपको अपने बगीचे में क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई होने का पता चलता है, तो आपको कई प्रकार की नियंत्रण विधियों के संयोजन का उपयोग करके सबसे अच्छा नियंत्रण प्राप्त हो सकेगा। फलों के पकने से कम से कम 6-8 सप्ताह पहले नियंत्रण विधियाँ शुरू करें, क्योंकि क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई सख्त, हरे रंग के फलों के अंदर अंडे दे सकती है।

बहिष्करण सबसे अच्छा रहता है: फल के परागण के बाद फल को ढकने के लिए कीट जाल, बैग या स्लीव का उपयोग करें, ताकि क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई फलों और सब्जियों के अंदर अंडे न दे सके। जाल और फल का एक-दूसरे से स्पर्श न होने दें।

फल के परागण के बाद फल को ढकने के मलए कीट जाल

चारा, जाल और कीटनाशक: क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई के फल पर आक्रमण से पहले जाल और चारा उन्हें आकर्षित करके पकड़ सकते हैं। मादा और नर, दोनों लिंगों की फ्लाई (मक्खियों) को नष्ट करने में सक्षम जाल की खोज करें। केवल जालों का उपयोग करने से ही संभावित रूप से फ्रूट फ्लाई का नियंत्रण नहीं हो सकता है।

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई को नष्ट करने के लिए कीटनाशक भी उपलब्ध हैं। यदि कीटनाशकों का गलत तरीके से उपयोग किया जाता है, तो ये हानिकारक हो सकते हैं - लेबल पर दिए गए निर्देशों को पढ़कर उनका पालन करें।

ये सभी उत्पाद नर्सरी, घरेलू बगीचा स्टोर और ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं से खरीदे जा सकते हैं।

3. अपने फलों और सब्जियों की जाँच करें

फलों/सब्जियों की त्वचा/छिलके पर डंक के निशान और उनके अंदर इल्लियों के लिए देखें।

फलों/सब्जजयों की त््चा/तछलके पर डींक के तनशान

4. आवश्यक उद्यान देखभाल (अच्छी स्वच्छता)

जैसे ही फल पकें, उन्हें तोड़ लें। जो फल और सब्जियाँ सड़ गई हैं, जमीन पर गिरी हुई हैं और जिन्हें आप नहीं खाना चाहते/चाहती हैं, उन सभी को हटा दें। इससे क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई के आपके बगीचे में प्रजनन करने से रोकथाम हो पाएगी।

फलदार पेड़ों की कंटाई-छंटाई करें ताकि आप फल तोड़ने के लिए उन तक पहुंच सकें, अथवा कीट जाल लगाएँ या छिड़काव करें।

फलों को फेंकने से पहले आपको उनके अंदर उपस्थित सभी इल्लियों को नष्ट करना होगा। यह फ्रीज़ करने, माइक्रोवेव करने, उबालने या सोलराइज़ करने (प्लास्टिक बैग के अंदर फल को सील करके कम से कम 14 दिनों के लिए धूप में रखने) के तरीकों से किया जा सकता है। ऐसा करने के बाद फल को बैग में रखकर आपके अपशिष्ट बिन में डाला जा सकता है।

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई द्वारा संक्रमित या क्षतिग्रस्त फलों और सब्जियों की खाद न बनाएँ।

यदि आप अपने फलों और सब्जियों के पेड़ों की देखभाल नहीं कर सकते/सकती हैं, तो उनके स्थान पर ऐसे पौधे लगाएँ जो मेजबान न हों और केवल सजावटी हों (जैसे स्वदेशी वाटल या ग्रीविलिया)।

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई का फैलाव न करें

क्वींसलैंड फ्रूट फ्लाई के नई जगहों पर फैलाव की रोकथाम करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि मेजबान फलों या सब्जियों के साथ यात्रा न की जाए, विशेषकर जिन्हें घर पर उगाया गया है।

कुछ क्षेत्रों में यदि आपको मेजबान उपज के साथ यात्रा करते हुए पाया जाता है, तो जुर्माने लागू हो सकते हैं - विवरण के लिए वेबसाइट Australian interstate quarantine देखें।

और अधिक जानकारी वेबसाइट Queensland fruit fly पर देखी जा सकती है या ग्राहक सेवा केंद्र को 136 186 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती है।

विक्टोरियाई रोजगार, परिसर और क्षेत्र विभाग (Victorian Department of Jobs, Precincts and Regions), 1 स्प्रिंग स्ट्रीट, मेलबर्न द्वारा मार्च 2020 में प्राधिकृत और प्रकाशित

© विक्टोरिया राज्य रोजगार, परिसर और क्षेत्र विभाग 2020 (The State of Victoria Department Jobs, Precincts and Regions 2020)

Page last updated: 22 Dec 2023